फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath becomes champion in cricket competition

Chamoli News: क्रिकेट प्रतियोगिता में जोशीमठ बना चैंपियन

Sat, 09 Dec 2023 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 09 Dec 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Joshimath becomes champion in cricket competition
गोपेश्वर में आयोजित विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में रन के लिए दाड़तें ​खिलाड़ी। संवाद
फोटो
विज्ञापन

जिला स्तरीय तीन दिवसीय बालक वर्ग की प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। खेल मैदान गोपेश्वर में चल रही जिला स्तरीय विद्यालयी अंडर 17 आयु बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में जोशीमठ चैंपियन बना। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।

खेल मैदान गोपेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को पहले लीग मुकाबले में जोशीमठ ने कर्णप्रयाग और गैरसैंण ने नंदानगर को हराया। जिला खेल समन्वयक केसी पंत ने बताया कि जोशीमठ व कर्णप्रयाग की टीमों ने लीग में तीन-तीन मैच जीते, जिसके आधार पर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचीं। फाइनल मुकाबले में जोशीमठ ने कर्णप्रयाग को 14 रन से हराया। चयनकर्ता के रूप में प्रदीप कनियाल व प्रदीप भंडारी मौजूद रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने कहा कि सभी चयनित छात्रों को क्रिकेट किट दी जाएगी। इस दौरान मीडिया प्रभारी पृथ्वी रावत, राकेश कुंवर, संतोष कुमार, सीमा कुंवर, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed