{"_id":"667035d7a0b49b7e060f8905","slug":"jitu-bagdwal-dance-and-performance-by-nanda-jagar-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-106504-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जीतू बगड्वाल नृत्य और नंदा जागर की दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जीतू बगड्वाल नृत्य और नंदा जागर की दी प्रस्तुति
Mon, 17 Jun 2024 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौचर। बिजराकोट के रावल देवता की बन्याथ यात्रा के महाअनुष्ठान के पांचवें दिन पंच पूजा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान भगवान यज्ञपुरुष के विवाह के लोकोत्सव में दर्शकों ने नृत्य किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें जीतू बगड्वाल नृत्य के साथ ही नंदा जागर की प्रस्तुति दी गई। लोकगायक दिगंबर बिष्ट व गायिका रेखा जोशी ने गीतों की तो पुड़ियास व सारी की महिला मंगल दलों ने भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं बिजराकोट की बालिकाओं ने जीतू बगड्वाल नृत्य तथा जखेड़ा गांव की बालिकाओं ने नंदा जागर की प्रस्तुति दी। इस मौके पर बन्याथ यात्रा के अध्यक्ष बृजमोहन पंवार, संयोजक सुनील पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य सविता भंडारी, ग्राम प्रधान जयदल राणा, देवता के पुजारी शिव प्रसाद मलवाल, जगदीश बुटोला, जीत सिंह पंवार, अर्जुन नेगी, खुशाल सिंह, भागवत सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
श्रीराम परिवार की झांकी निकाली
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ सिमली गांव में चल रही रामलीला का समापन हो गया। इसके बाद आयोजकों ने श्रीराम परिवार की भव्य झांकी निकाली। इस दौरान श्रद्धालुओं के अनुपम रंग भूमी में जुगल जोड़ी के दर्शन हैं..., अवध में राम जनमे घराना हो तो ऐसा हो... आदि भजन गाए। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह लडोला, प्रेम सिंह बिष्ट, भगत सिंह, हरेंद्र लडोला आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर नारायणबगड़ के दूरस्थ गांव झिंझौणी में भी चल रहे रामलीला राजतिलक के साथ संपन्न हो गई। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह कनेरी आदि मौजूद रहे। संवाद