फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jitendra Kumar welcomed on receiving Samolan Samman

Jitendra Kumar welcomed on receiving Samolan Samman

Thu, 21 Jan 2021 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Jitendra Kumar welcomed on receiving Samolan Samman
लोक जागृति विकास संस्था के सचिव जितेंद्र कुमार को समलौंण सम्मान मिलने पर खुशी जताते हुए। - फोटो : KARNPRYAG
लोक जागृति विकास संस्था के सचिव जितेंद्र कुमार को पर्यावरण के क्षेत्र में समलौंण सम्मान मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। थलीसैंण के हिंवालीधार में समलौंण संस्था की ओर से सम्मानित होने के बाद कर्णप्रयाग पहुंचे जितेंद्र कुमार का स्थानीय युवाओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। जितेंद्र कुमार ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण पूरे विश्व के लिए चुनौती बना है। जितेंद्र ने लोगों से प्राकृतिक जलधाराओं, नदी नालों और गांवों में जीवनधारा के रूप में जाने वाले प्राकृतिक जलस्रोतों को बचाने की अपील की। कहा कि इसके लिए सरकार और पर्यावरण मंत्रालय को विशेष कार्ययोजना बनाकर काम करने की जरूरत है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता हरीकृष्ण भट्ट, वीरेंद्र रावत, सुभाष रावत, महेंद्र बिष्ट, देवराज रावत, पंकज शर्मा, अनिल कुमार और ईश्वरी मैखुरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed