{"_id":"5d3dd6068ebc3e6d1766f86c","slug":"jeep-drowned-on-tree-12-people-injured-karnpryag-news-drn314492611","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी जीप पेड़ पर अटकी, 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी जीप पेड़ पर अटकी, 12 लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीसैंण-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर कंडारा गांव से कर्णप्रयाग आ रही एक जीप नाकोट के पास ब्रेक फेल होने से खाई में पलटकर एक पेड़ पर जा अटकी। हादसे में 12 लोग घायल गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया जबकि एक दंपति को गंभीर चोट आने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गनीमत रही बस पेड़ पर अटक गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
कर्णप्रयाग के थाना प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को कर्णप्रयाग नैनीसैंण मोटर मार्ग पर एक जीप कर्णप्रयाग आ रही थी, तभी नाकोट गांव के पास ब्रेक फेल होने से जीप लगभग 15 मीटर नीचे खाई में गिरकर एक पेड़ पर अटक गई। वाहन के खाई में गिरते ही सवारियों की चीख-पुकार पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर घायलों को खाई से निकालने में जुट गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में पुष्पा देवी (58) पत्नी दिनेश खंडूड़ी निवासी बरमोली, अहिल्या देवी (51) पत्नी रमेश चंद्र निवासी गौचर, विजय पंवार (49) पुत्र पुष्कर सिंह निवासी कंडारा, देवेंद्र सिंह (60) निवासी खत्याड़ी, बीरा देवी (57) पत्नी सोहन सिंह निवासी खोला डिम्मर, कांता देवी (32) पत्नी महिपाल सिंह निवासी ऋषितोली (ग्वाड़), दान सिंह (51) निवासी बिडोली, अनिल सिंह (42) पुत्र भजन सिंह निवासी कंडारा (चालक), शाकंबरी देवी (60) पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी ऋषितोली (ग्वाड़), दिनेश खंडूड़ी (62) ग्राम-बरमोली, महेंद्र सिंह (45) पुत्र दयाल सिंह, ग्वाड़, उदित कुमार (39) पुत्र मोहन लाल, जस्यारा घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती कराया। डॉ. हरीश थपलियाल ने बताया कि दिनेश खंडूड़ी और पुष्पा देवी (पति-पत्नी) को ज्यादा चोटें आने की वजह से हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज कर्णप्रयाग में अस्पताल में किया जा रहा है।