फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   JE assaulted in Jal Nigam office, case filed

Chamoli News: जल निगम कार्यालय में जेई से मारपीट, मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Jul 2023 08:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
JE assaulted in Jal Nigam office, case filed
गांव में पानी की समस्या को लेकर जल निगम कार्यालय गोपेश्वर पहुंचे दो लोगों की अपर सहायक अभियंता (जेई) से बहस हो गई और दोनों ने जेई से मारपीट कर दी। मामले में जल निगम के अधिशासी अभियंता वीके जैन ने गोपेश्वर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एक नामजद और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मारपीट करने वाले आरोपियों में एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक है।
विज्ञापन


जल संस्थान के अधिशासी अभियंता वीके जैन ने बताया कि 26 जुलाई को दोपहर करीब डेढ़ बजे नंदानगर ब्लॉक के बुरांसीधार पगना गांव के लक्ष्मी प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति उनके कार्यालय में आए। वे पगना में पेयजल योजना के बारे में वार्ता कर रहे थे। इस पर संबंधित क्षेत्र के अपर सहायक अभियंता प्रशांत सिंह को बुलाया और उन्हें ग्रामीणों के साथ जाकर समस्या का समाधान करने को कहा। कार्यालय के बाहर जाते ही ग्रामीण जेई के साथ बहस करने लगे और कुछ देर में ही बहस गाली-गलौच और मारपीट तक जा पहुंची। इसकी सूचना पुलिस थाने को दी गई लेकिन पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद जिलाधिकारी को फोन कर मामले की जानकारी दी। डीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले में समझौता कराने का प्रयास कर रही थी लेकिन पीड़ित जेई व अन्य अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। उधर, गोपेश्वर थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया कि लक्ष्मी प्रसाद व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed