{"_id":"67a35ab1774893dbea0d3603","slug":"jasyaras-team-became-the-winner-of-the-cricket-tournament-karnpryag-news-c-48-kpg1001-112350-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जस्यारा की टीम बनी क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जस्यारा की टीम बनी क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता
Wed, 05 Feb 2025 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 05 Feb 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। विकासखंड के जस्यारा में आयोजित जय मां कालरात्रि ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जस्यारा एकादश की टीम ने जीत लिया। जस्यारा ने चौंडली की टीम को 8 विकेट से हराया। मुख्य अतिथि डाॅ. शिखा पुंडीर और विशिष्ट अतिथि कपीरी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत ने विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार और ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया।
जस्यारा के जीतू बगड़वाल मैदान में आयोजित फाइनल मुकाबले में चौंडली ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जस्यारा की टीम ने 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। मैन ऑफ द मैच खुशाल सिंह पुंडीर, मैन ऑफ सीरीज दीपेंद्र पुंडीर, उत्कृष्ट क्षेत्ररक्षक भूपेंद्र पुंडीर, उत्कृष्ट गेंदबाज दीपक सिंह नेगी बने। इस मौके पर राकेश नेगी, नीलम जुयाल, कमेटी के अध्यक्ष बलवंत सिंह पुंडीर और सूरज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
इंसेट
नौसारी की महिलाओं ने जीती रस्साकशी प्रतियोगिता
कर्णप्रयाग। जस्यारा में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में नौसारी, खत्याड़ी, बणसोली और जस्यारा महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नौसारी की टीम विजेता और जस्यारा की टीम उपविजेता रही। आयोजकों ने विजेता टीम को 2100 और उपविजेता टीम को 1100 की नकद धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी। संवाद