फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   janta darbar

विकास कार्यों में लापरवाही पर होंगे सस्पेंड

Sun, 06 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Sun, 06 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को जनता दरबार में कई जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से दो टूक कहा कि विकास कार्यों में हीला-हवाली की तो सस्पेंड तक की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पीजी कॉलेज के जिम हॉल में लगे जन दरबार में जनसमस्याएं सुनाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। मेहलचौंरी के सुरेश कुमार ने विधायक निधि के कार्यों की धनराशि न मिलने की समस्या उठाई।
विज्ञापन


इस पर सीएम ने विकास विभाग के अधिकारियों को 15 दिनों में तीनों विधान सभाओं में विधायक निधि के कार्यों में धनराशि आवंटन की फाइल तलब की।

योग प्रशिक्षित संगठन के मीडिया प्रभारी शांति नौटियाल ने नियुक्ति, सुशील रावत ने नंदा देवी राजजात यात्रा के ढांचागत विकास के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत करने, मालई की प्रधान आशा देवी ने जीआईसी नंदासैंण का नाम स्वर्गीय देवराम नौटियाल के नाम से रखने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी ने जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान मंडल में स्थायी निदेशक की तैनाती सहित वैज्ञानिकों की तैनाती की मांग उठाई। देवर-कंडेरी के बीडीसी सदस्य रोशन ने गांव में आठ साल से नलकूप योजना के बंद होने की शिकायत की।

कोथरा प्रधान राकेश नेगी ने कोथरा-कोटी पेयजल योजना पर सुचारु पेयजल आपूर्ति करने, धारकोट प्रधान लकेश तोपाल ने धारकोट पेयजल योजना से क्षेत्र के अन्य गांवों को भी लाभान्वित करने आदि की मांग उठाई। सीएम ने कहा कि शीघ्र ही बीपीएड और योग प्रशिक्षितों के 700 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सीएम ने उद्यान सचिव को टेलीफोन कर जड़ी-बूटी संस्थान में स्थायी निदेशक की तैनाती और यहां कार्य कर रहे कर्मचारियों के नियमितिकरण के प्रस्ताव को शासन को भेजने, जल निगम के ईई को शीघ्र दो माह में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। देर शाम तक भी जनता दरबार चलता रहा।


सड़क का काम रोकने के निर्देश

पूर्व प्रमुख देवी राम पंत ने कहा कि थराली-देवाल-मुंदोली मार्ग पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी यह मार्ग छोटे वाहनों के चलने लायक भी नहीं बना है। इस पर सीएम ने डीएम चमोली को सड़क की जांच करने और एडीबी को फिलहाल कार्य रोकने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed