फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Janmashtami festival will be celebrated in Badrinath from 15th

Chamoli News: बदरीनाथ में 15 से मनाएंगे जन्माष्टमी उत्सव

Wed, 13 Aug 2025 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 13 Aug 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami festival will be celebrated in Badrinath from 15th
फोटो
विज्ञापन

बदरीराथ। बदरीनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव 15 अगस्त की रात से मनाया जाएगा। धाम में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत विशेष पूजा-अर्चना होती है। बदरीनाथ के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि धाम में श्रीकृष्ण जन्म उत्सव 15 अगस्त की रात से विधिवत मनाया जाएगा। अगले दिन 16 अगस्त को नंद उत्सव के तहत धाम में झांकी निकाली जाएगी। संवाद


जीआईसी घेस में होगा महोत्सव

देवाल। ब्लॉक के घेस गांव में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ 15 अगस्त से शुरू होगा। राजकीय इंटर कॉलेज घेस के खेल मैदान में आयोजित महोत्सव में स्कूली बच्चों, महिला मंगल दलों व लोक कलाकारों की ओर से रंगारंग लोकगीत व लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। मेले के सफल संचालन के लिए मेला कमेटी गठित हुई जिसमें माेहन सिंह बिष्ट अध्यक्ष चुने गए। साथ ही पदम राम उपाध्यक्ष, पुष्कर बिष्ट कोषाध्यक्ष, धर्म सिंह बिष्ट को सचिव बनाया गया। मेला अध्यक्ष मोहन बिष्ट ने बताया कि इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय मेले के पहले दिन शिक्षण संस्था, ममंद व मां नैना सांस्कृतिक एवं जल कल्याण समिति व दूसरे दिन लोक गायिका माया उपाध्याय प्रस्तुति देंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस मेले में पहुंचने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed