{"_id":"5f21ad5d8ebc3e636f22977e","slug":"jam-stuck-due-to-bus-getting-stuck-in-debris-movement-stopped-for-one-hour-karnpryag-news-drn3515616121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी की मशीनों से मलबा हटाकर यातायात किया बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी की मशीनों से मलबा हटाकर यातायात किया बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। बुधवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चट्वापीपल के पास एक रोडवेज बस मलबे में फंसने व तलधारी में पत्थर आने से एक घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जेसीबी ने मलबा हटाकर एक घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी।
मंगलवार रात और बुधवार सुबह मूूसलाधार बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर और पानी आ गया, जिससे यहां वाहन फंस गए। दोपहर करीब ढाई बजे एक रोडवेज की बस ऋषिकेश से कर्णप्रयाग की ओर जा रही थी कि इसी दौरान चट्वापीपल के पास सड़क पर मलबा आ गया और बस मलबे में फंस गई। गनीमत रही कि मलबे के साथ भारी भरकम बोल्डर नहीं आए। परिचालक और चालक ने किसी तरह लोगों को बस से बाहर निकाला। बीच सड़क पर मलबे में बस फंसने से दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। बाद में जेसीबी की मदद से मलबे को साफ कर यातायात बहाल किया गया। इसके अलावा चट्वापीपल के समीप तलधारी में भी मलबा आने से काफी देर तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। एनएचडीआईसीएल के अभियंता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि करीब साढ़े तीन बजे मलबा हटाकर बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। तलधारी में भी हाईवे खोल दिया गया है।