फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   jag guhmya thare jaisa na kai...

जग घूमिया थारे जैसा न कोई...

Fri, 07 Oct 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Fri, 07 Oct 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
jag guhmya thare jaisa na kai...
programme - फोटो : अमर उजाला

पोखरी में चल रहे खादी, पर्यटन, किसान विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या में गायिका खुशी जोशी के गीतों ने समां बांध दिया। उन्होंने एक के बाद एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

गायिका खुशी जोशी ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ जागर देवी भगवती मैय्या देणी ह्वे जा से किया।

इसके बाद गायक गोविंद दिगारी के साथ उन्होंने लाली ओ लाली, जग घूमिया थारे जैसा न कोई, हाथ तेरो मिजाज, एक हाथ कंघी, एक हाथ दर्पण, घस कटलु ईजु ऊंचा डांडा मां, सासु मेरी झुरी रौंदी, तिलमा तेरी घुंघली लट जैसे गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। गायक चंद्रप्रकाश ने भी कई गढ़वाली और हिंदी गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं, शुक्रवार को आदर्श विद्या मंदिर पोखरी के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


छात्रों की शानदार प्रस्तुति को देखते हुए कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी ने विद्यालय को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सामग्री के लिए विधायक निधि से ढाई लाख देने की घोषणा की। विधायक प्रधानाचार्य केएस नेगी ने मंत्री को शॉल भेंट किया। इस मौके पर कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी, तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, मेला अध्यक्ष श्रवण सती, संतोष चौधरी, मंगल सिंह नेगी, रजपाल सिंह, महेश खाली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र
 मेले में वन विभाग का स्टाल आकर्षण का केंद्र बना है। बंगथल गांव के सरपंच मदन लाल ने स्टाल में वन्य जीव बचाओ की झांकी लगाई है। मंत्री राजेंद्र भंडारी ने विद्यालयों में वन्य जीव प्राणी सप्ताह पर हुए प्रतियोगिता के अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक शिक्षक धन सिंह घरिया भी मौजूद थे।


टनकपुर, झबरीन और रुद्रपुर पहुंचे सुपर लीग में
जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से मिनी स्टेडियम पोखरी में चल रही राज्य स्तरीय आमंत्रण वालीबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को टनकपुर ने अल्मोड़ा को पराजित कर सुपर लीग में प्रवेश किया। झबरीन ने नाग ज्योति क्लब पोखरी को हराकर जीत दर्ज की। रुद्रपुर ने वॉलीबाल संघ चमोली को पराजित किया। इस मौके पर नवीन कुंवर, रमेश पंखोली, दीपक तिवड़ी, अनूप रावत व योगेंद्र बर्त्वाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed