फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   ITBP camp out and damaged by avalanches

बर्फीले तूफान से आईटीबीपी कैंप और हट क्षतिग्रस्त

Tue, 07 Feb 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Tue, 07 Feb 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन

भारत-तिब्बत सीमा से सटे नीति गांव में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से आईटीबीपी का कैंप क्षतिग्रस्त हो गया। तूफान से संचार नेटवर्क भी ध्वस्त हो गया। मलारी से आईटीबीपी की सर्च टीम को नीति गांव के लिए रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन


आईटीबीपी आठवीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट रणवीर सिंह नेगी ने बताया कि जोशीमठ के नीति गांव में रविवार रात को बर्फीला तूफान आया। इससे किराए की धर्मशाला में संचालित आईटीबीपी कैंप क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि कैंप में रह रहे तीस से अधिक जवान सकुशल हैं।
विज्ञापन


बर्फीले तूफान से आसपास बनी जवानों की हट और सेटेलाइट सिस्टम भी टूट गया। उन्होंने बताया कि संचार व्यवस्था ध्वस्त होने से घटना की सूचना किसी तरह वाहिनी मुख्यालय को ही दे पाए। सोमवार सुबह मलारी से सहायक सेनानी नारायण दत्त के नेतृत्व में सर्च टीम को नीति गांव के लिए रवाना कर दिया गया था। नीति गांव से पहले दस किमी रास्ता बर्फ से ढका होने के कारण सर्च टीम बुधवार तक घटनास्थल तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed