फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ishita topped the Mehndi competition

मेहंदी प्रतियोगिता में इशिता रही अव्वल

Wed, 11 Aug 2021 09:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Ishita topped the Mehndi competition
कलम क्रांति साहित्यिक मंच की ओर से बुधवार को हरियाली तीज पर्व पर काव्य पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। महिलाओं ने गायन, नृत्य और भजन का आयोजन भी किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने झूला झूल रही सब सखियां.., आयो, आयो तीज तिवरन.., राधा आई झूला झूलन... जैसे गीतों की प्रस्तुतियां दीं। बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की शिक्षिका डा. सुमन ध्यानी ने कहा कि तीजोत्सव पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करतीं हैं। मेहंदी प्रतियोगिता में इशिता, ममता व कृतिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वैष्णवी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कलम क्रांति साहित्यिक मंच की संस्थापक तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित शशि देवली, दीना परमार, सुषमा बगवाड़ी, ज्योति बिष्ट, अनीशा और गीता आदि ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर प्रेरणा रावत, दीपा, ममता भट्ट, सुनीता, छवि, लता मिश्रा, दुर्गी, दीपा चौहान, कुसुम, रेखा और उमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed