फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Irrigation crisis in the fields of Chamoli district

Chamoli News: बमोथ और पनाई गांव में सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने से काश्तकार मायूस

Sat, 03 Dec 2022 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Irrigation crisis in the fields of Chamoli district
चमोली जिले के गौचर क्षेत्र में खेतों की सिंचाई का संकट बना हुआ है। यहां पनाईं सिंचाई नहर के मलबे व झाड़ियों से पटी होने व सिंचाई लिफ्ट पंप की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से काश्तकारों के सामने सिंचाई का संकट हो गया है। यही स्थिति ब्लॉक पोखरी की ग्रामसभा बमोथ सिंचाई नहर की है। बमोथ के कृषक नहर पर पानी न आने के कारण पिछले 11 वर्षों से अपने खेतों में धान की खेती नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के थराली व चमोली डिविजन के अधीन सैकड़ों नाली भूमि की सिंचाई का जिम्मा संभालने वाली पनाईं व बमोथ सिंचाई नहर पर पानी नहीं है। बमोथ गांव के ललिता प्रसाद लखेड़ा और गौचर के अरुण मिश्रा ने कहा कि सिंचाई के अभाव में क्षेत्र के काश्तकार समय पर फसलों की बुआई और सिंचाई नहीं कर पाते हैं। कहा कि लंबे समय से दोनों नहरों के मरम्मत की मांग की जा रही लेकिन नतीजा सिफर है। ऐसे में सड़क किनारे बनी नालियों के सहारे काश्तकार खेतों की सिंचाई करने के लिए मजबूर हैं। वहीं, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता दिनेशचंद्र ने कहा कि बजट आने पर तुरंत ही इन नहरों की मरम्मत कर दी जाएगी। फिलहाल नहर की झाड़ियों की सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन

भटनगर सिंचाई योजना के पाइप क्षतिग्रस्त
यही हाल लघुढाल विभाग की भटनगर सिंचाई लिफ्ट पंप योजना का भी है। वर्तमान में लंबे समय से योजना के पाइप क्षतिग्रस्त पड़े हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पाइप मंगवाए गए हैं। काश्तकार कंचन कनवासी, विजया गुसाईं, जसदेई देवी, पूनम थपलियाल, उमराव सिंह, रघुनाथ सिंह ने कहा कि पाइप जल्द मंगवाकर योजना के मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed