फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Investigation committee set up in the case of maternal and newborn deaths

प्रसूता व नवजात की मौत के मामले में जांच कमेटी गठित

Sun, 16 Feb 2020 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Investigation committee set up in the case of maternal and newborn deaths
चमोली जिले के कोटी ग्राम पंचायत के पैंखोली गांव में प्रसूता और नवजात बेटी की मौत के मामले की जांच के लिए सीएमओ ने दो डॉक्टरों की टीम गठित की है। डॉक्टरों की टीम तीन दिन में ही पूरे प्रकरण की जांच करने के बाद सीएमओ को अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

पैंखोली गांव में 14 फरवरी की रात को सुनीता देवी (25) की प्रसव के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई थी। गांव में संचार और सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीण प्रसूता को कुर्सी के सहारे और नवजात बेटी को रात में ही पैदल अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दोनोें की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि क्षेत्र में संचार और पैंखोली गांव में सड़क सुविधा न होने से महिला और नवजात की मौत हुई है। संचार न होने से वे 108 वाहन को भी फोन नहीं कर पाए थे और अस्पताल भी 25 किमी दूर था। मामले का संज्ञान लेकर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने सीएमओ को जांच करने और तीन दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। इसके बाद बाद सीएमओ डा. केके सिंह ने एडिशनल सीएमओ डा. एमएस खाती और कर्णप्रयाग के प्रभारी अधीक्षक डा. भगवती प्रसाद पुरोहित को जांच अधिकारी नियुक्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि जांच कमेटी सोमवार शाम या मंगलवार सुबह तक अपनी रिपोर्ट दे देंगे। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed