{"_id":"69b942c631c25015dc0119ab","slug":"interlock-tiles-will-be-installed-on-the-iti-approach-road-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-122073-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आईटीआई संपर्क मार्ग पर लगेंगी इंटरलॉक टाइल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आईटीआई संपर्क मार्ग पर लगेंगी इंटरलॉक टाइल्स
Tue, 17 Mar 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर के आईटीआई को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का जल्द सुधारीकरण होगा। नगर पालिका की ओर से इस संपर्क मार्ग पर इंटरलॉक टाइल्स और नालियों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पालिका की ओर से 36.70 लाख रुपये जारी किए गए हैं। मार्ग बनने से जहां वार्ड के लोगों को लाभ मिलेगा वहीं आईटीआई आने जाने वाले छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और शिक्षकों को भी सुविधा मिलेगी।
कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटर मार्ग पर आईटीआई के मुख्य गेट से संस्थान तक के संपर्क मार्ग की स्थिति काफी बदहाल है। यहां चौपहिया, दोपहिया वाहनों सहित पैदल आवागमन में भी दिक्कतें बनी हुई हैं। आईटीआई वार्ड के निवासी और संस्थान की ओर से सड़क की मरम्मत की मांग की गई। नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने बताया कि पालिका को कई बार मार्ग सुधारने के लिए पत्र मिले थे। इसके बाद इस्टीमेट तैयार कर निविदा आमंत्रित की गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तीन माह में कार्य पूरा हो जाएगा। संवाद