फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions to provide vegetables to all shopkeepers at the same rate

सभी दुकानदारों को समान रेट पर सब्जी देने के निर्देश

Sun, 19 Apr 2020 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Instructions to provide vegetables to all shopkeepers at the same rate
सब्जी सप्लायर की ओर से नगर में दुकानदारों को अलग-अलग रेट पर सब्जी देने की शिकायत पर नायब तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने मंडी समिति के अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षक के साथ बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने सब्जी सप्लायरों को सभी दुकानदारों को समान रेट पर सब्जी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर में एक दुकानदार लोगों को सस्ते दामों पर सब्जी बेच रहा था तो वहां ग्राहकों की भीड़ लग गई। इस दौरान बाजार के अन्य सब्जी विक्रेताओं को इसकी सूचना मिला तो पता चला सब्जी सप्लायर ने ही सस्ते दामों पर उसे सब्जी बेची है। इस पर सब्जी विक्रेताओं ने सप्लायर की शिकायत एसडीएम से कर दी। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सप्लायर बाजार में अलग-अलग रेट पर सब्जी दे रहा है। इस पर नायब तहसीलदार नरेश चंद्र त्रिपाठी सुबह बाजार में पहुंचे। एनटी ने जब सप्लायर से अलग-अलग रेट पर सब्जी देने का कारण पूछा तो सब्जी सप्लायर जावेद ने आरोपों को निराधार बताया। जावेद ने कहा कि जिन सब्जी विक्रेताओं ने उनका पुराना पेमेंट नहीं किया है वे ऐसा आरोप लगा रहे हैं। एनटी ने सब्जी सप्लायर को सभी दुकानदारों को समान रेट पर सब्जी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed