फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions to complete the work quickly by increasing the number of laborers

Chamoli News: मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

Thu, 11 Apr 2024 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 11 Apr 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the work quickly by increasing the number of laborers
बद्रीनाथ में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते डीएम हिमांशु खुराना। स्रोत सूचना विभाग
फोटो
विज्ञापन

डीएम ने बदरीनाथ धाम में यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बदरीनाथ धाम में चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने यात्रा से जुड़े कार्य समय पर पूरा करने और बदरीनाथ महायोजना मास्टर प्लान में मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाने और जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

डीएम ने धाम में साकेत तिराहे से मंदिर मार्ग तक डामरीकरण करने, सीवर लाइन की मरम्मत, आंतरिक मार्गाें का सुधारीकरण करने, पानी, बिजली की आपूर्ति समय से सुचारु करने, मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाने, वाहन पार्किंग व साइनेज लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूरा करने को कहा। इस दौरान पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी ने कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम जोशीमठ चंद्र शेखर वशिष्ट, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्रा, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, राजस्व निरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी व कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed