{"_id":"6adf339e9934b32cc70b0751","slug":"instructions-issued-for-100-recovery-from-defaulters-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-127507-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बकायेदारों से शत-प्रतिशत वसूली के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बकायेदारों से शत-प्रतिशत वसूली के दिए निर्देश
Mon, 26 Oct 2026 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 26 Oct 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने विद्युत वितरण खंडों के साथ की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक (एमडी) पीसी ध्यानी ने विद्युत वितरण मंडल कर्णप्रयाग के सभी विद्युत वितरण खंडों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अभियंताओं एवं सभी कार्मिकों को उत्तराखंड के सभी उपभोक्ताओं की तय समय पर शिकायतों का समाधान करने और बकायेदार उपभोक्ताओं से शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एमडी ने शत-प्रतिशत मीटर रीडिंग पर उपभोक्ताओं के बिल जारी करने, खराब मीटरों को प्राथमिकता पर बदले जाने तथा तत्काल बिल संशोधित करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। वहीं सीएम हेल्प लाइन की सभी शिकायतों के सकारात्मक विजन के साथ व नियत समय पर समाधान किया जाए। बैठक में बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम में होने वाले विद्युत कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक में मुख्य अभियंता एनएस बिष्ट, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा व अनिल वर्मा, अधिशासी अभियंता राहुल चानना, शैलेंद्र बिष्ट, धर्मवीर सिंह, मनोज कुमार अग्रवाल, अनुभाग अधिकारी चंद्र सिंह बुटोला आदि मौजूद रहे।