फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions given to pay minimum honorarium to all sanitation workers

Chamoli News: सभी सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम मानदेय भुगतान के दिए निर्देश

Sat, 02 May 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 02 May 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to pay minimum honorarium to all sanitation workers
सभी सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम मानदेय भुगतान के दिए निर्देश
विज्ञापन


- सफाई आयोग के सदस्य ने नगर पालिका में अधिकारियों के साथ की बैठक
गोपेश्वर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य करम सिंह कर्मा ने शनिवार को नगर पालिका गोपेश्वर में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागों में सफाई कर्मचारियों की स्थिति व मानदेय की जांच करने उन्हें न्यूनतम मानदेय भुगतान की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। शनिवार को नगर पालिका के सभागार में आयोजित बैठक के साथ सफाई कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों और अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र और जिलाध्यक्ष राजपाल ने नगर पालिका गोपेश्वर में सफाई कर्मियों के 13 पदों पर नियुक्ति कराने, मोहल्ला स्वच्छता समिति में तैनात कर्मियों की वेतन वृद्धि करने सहित अन्य समस्याओं को उठाया। केंद्रीय आयोग के सदस्य ने अधिकारियों को नियमानुसार समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सफाई कर्मियों के हितों के लिए सरकार की ओर से निर्धारित नियमों की जानकारी भी दी। इस दौरान परियोजना निदेशक आनंद भाकुनी, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक, तहसीलदार दीप्ति शिखा, नगर पालिका के ईओ अनिल पंत, बीना नेगी, वाल्मीकि समाज संघ के महामंत्री अमित कुमार, देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विशंभर उपाध्यक्ष, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed