फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions for immediate action on people's complaints

लोगों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

Mon, 29 Nov 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Instructions for immediate action on people's complaints
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, अतिक्रमण, अवैध खनन आदि से संबंधित समस्याएं सामने आईं। इनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शीघ्र लोगों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हापला घाटी के अभिभावक संघ एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने राइंका गोदली में प्रवक्ता के तीन और एलटी के दो शिक्षकों के पद रिक्त होने का मामला उठाया। साथ ही स्कूल में एनसीसी शुरू करने की मांग रखी। गुड़म गांव से गोदली स्कूल का पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर डीएम ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को मार्ग तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। एलोपैथिक स्वास्थ्य केंद्र रौता में नियुक्त चिकित्सक को मूल तैनाती स्थल रौता में सेवाएं न देने की शिकायत पर डीएम ने सीएमओ को तत्काल मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। पोखरी तहसील के ग्राम मयाणी के ग्रामीणों ने गांव में अवैध खनन की शिकायत कर गांव के सीमांकन की मांग की, जिस पर डीएम ने एसडीएम पोखरी को स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करने व आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। राइंका गोपेश्वर के समीप भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम चमोली को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। पठियालधार निवासी पदमा देवी ने अपने आवसीय भवन के समीप क्षतिग्रस्त पुश्ते के निर्माण की मांग की। इस मौके पर सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल, परियोजना निदेशक प्रकाश रावत, डीडीओ सुमन राणा, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी के साथ ही कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed