{"_id":"61ae11c76ff51d643d6dcbf2","slug":"instructions-for-checking-bpl-cards-gopeshwar-news-drn3979943124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल कार्डों की जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल कार्डों की जांच के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में लोग सड़क, शिक्षा, बिजली, बीपीएल कार्ड आदि से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जनता दरबार में कुल 12 शिकायतें आईं, जिसमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान उठे बीपीएल कार्ड निर्गत करने के मामले में सीडीओ ने जांच के निर्देश दिए।
जनता दरबार में विधायक निधि से बने घिंघराण मार्ग और राइंका घिंघराण सीसी मार्ग की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की गई। ग्राम सभा देवरखडोरा में बीपीएल परिवारों का फिर से सर्वे कराने और बीपीएल कार्ड निर्गत करने को लेकर ग्रामीणों की शिकायत की जिस पर सीडीओ ने जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीणा में गणित व संस्कृत शिक्षक के रिक्त पदों पर तैनाती, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोडामंगरा में रसोईघर क्षतिग्रस्त होने से एमडीएम बनने में आ रही समस्या सहित अन्य शिकायतें आईं। इस पर सीडीओ वरुण चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान परियोजना निदेशक प्रकाश रावत, जिला विकास अधिकारी सुमन राणा, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।