फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Inspector General Shashi Bhushan takes charge at ITBP Auli

आईटीबीपी औली में महानिरीक्षक शशि भूषण ने संभाला पदभार

Sat, 30 Jan 2021 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Inspector General Shashi Bhushan takes charge at ITBP Auli
पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी औली में महानिरीक्षक शशि भूषण शर्मा ने पदभार संभाल लिया है। आईटीबीपी औली में महानिरीक्षक का पद हाल ही में स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन

आईजी शशि भूषण शर्मा इससे पहले बल के आधार प्रशिक्षण केंद्र भानू में महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक और प्रशिक्षण का लंबा अनुभव रखने वाले शशि भूषण शर्मा कई बार उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित हो चुके हैं। उनके औली पहुंचने पर उप महानिरीक्षक गंभीर सिंह चौहान सहित सभी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अभी तक आईटीबीपी औली की कमान उप महानिरीक्षक गंभीर सिंह चौहान के पास थी। चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद वह केंद्रीय सीमांत मुख्यालय भोपाल के लिए रवाना होंगे। आईजी शशि भूषण शर्मा ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर विदाई दी। गंभीर सिंह चौहान के कार्यकाल में आईटीबीपी की टीम ने राफ्टिंग, स्कीइंग, पर्वतारोहण एवं माउंटेन बाइकिंग जैसी प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed