{"_id":"6a1d84d86e8b7afac908ac41","slug":"information-given-about-vbg-ramji-yojana-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-124155-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वीबीजी रामजी योजना की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वीबीजी रामजी योजना की जानकारी दी
Mon, 01 Jun 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जिलासू। ग्राम पंचायत जिलासू में ग्राम प्रधान सोहन लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों को वीबीजी रामजी योजना की जानकारी दी गई। ग्राम विकास अधिकारी राजेश सिंह चौधरी ने राशन कार्ड, पेंशन सहित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई कार्य कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से भी कराए जा सकते हैं। बैठक में श्मशान घाट निर्माण पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की सहमति पर नदी किनारे भूमि पर श्मशान घाट निर्माण की संभावना जताई। ग्रामीणों ने खेतों, सड़क किनारों पर सुरक्षा दीवार और पेयजल स्रोत मंगरा के आसपास सुरक्षा के लिए चेन लगाने की मांग की। सहायक उद्यान विकास अधिकारी कुलदीप सिंह सजवाण ने उद्यान विभाग की योजनाओं से अवगत कराया। ग्राम प्रधान सोहन लाल ने समस्याओं के प्रस्ताव संबंधित विभागों को भेजने का आश्वासन दिया। संवाद
सुरक्षा दीवारें न बनने से खतरा
जिलासू। लोक निर्माण विभाग की ओर से जिलासू सड़क पर कटिंग के बाद सुरक्षा दीवारें न बनने से ग्रामीण चिंतित हैं। लगातार बारिश के कारण आसपास के खेत और पंचायत भवन खतरे में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क कटिंग के बाद आवश्यक सुरक्षा कार्य नहीं किए गए। इससे खेतों और भवनों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। अरविंद ने बताया कि सुरक्षा दीवार न होने से उनके खेत लगातार धंस रहे हैं। ग्राम प्रधान सोहन लाल ने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों से आवेदन लेकर रिपोर्ट जिला अधिकारी को भेजी जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। संवाद