फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Independents and rebels began to pull for the zip president

जिपं अध्यक्ष के लिए निर्दलियों और बागियों की खींचतान हुई शुरू

Tue, 22 Oct 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Independents and rebels began to pull for the zip president
चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जोर आजमाइश शुरू हो गई है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष सीट सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित है। भाजपा और कांग्रेस ने निर्दलियों और बागियों की खींचतान शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद पर नौ निर्दलीय, नौ कांग्रेस और आठ भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत कर आए हैं। भाजपा की ओर से देवर-खडोरा वार्ड से जीतकर आए योगेंद्र प्रसाद और कांग्रेस से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी अध्यक्ष की दौड़ में हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर ताजपोशी के लिए दोनों दलों ने जोड़तोड़ भी शुरू कर दी है। जिले में जिला पंचायत सदस्य की 26 सीटें हैं, इनमें आशा देवी, योगेंद्र प्रसाद, विक्रम सिंह, अनूप चंद्र, विनोद कुमार, कांति देवी, बलवीर सिंह व नंदिता रावत भाजपा समर्थित, सूरज कुमार सैलानी, रजनी भंडारी, ममता देवी, पूजा देवी, अनिल सिंह, लक्ष्मण सिंह, बबीता देवी, देवी प्रसाद व बबीता त्रिकोटी कांग्रेस समर्थित और दीपा देवी, लक्ष्मण सिंह, धनपा देवी, अवतार सिंह, भागीरथी देवी, कृष्णा सिंह, आशा धपोला, लक्ष्मी और मंजू देवी निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव जीत कर आए हैं। जीते प्रत्याशियों में थिरपाक वार्ड से लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के बागी हैं, जबकि बछुवावाण सीट से निर्वाचित प्रत्याशी भाजपा से निष्कासित हैं। निर्दलियों का संख्या बल अधिक है, जिससे भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां अब निर्दलियों को रिझाने में लग गई हैं।
विज्ञापन

बदरीनाथ विधायक के क्षेत्र में हारे प्रत्याशी
गोपेश्वर। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के गृह क्षेत्र पोखरी में जिला पंचायत के सलना वार्ड से भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत चुनाव हार गए। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रजनी भंडारी ने यहां से जीत हासिल की है। रजनी को 3449 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी महावीर रावत को 1726 मत पर ही संतोष होना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में विधायक महेंद्र भट्ट भी पोखरी में कैंप किए हुए थे। वे कई गांवों में वोट मांगने भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा के लिए बनी नाक का सवाल
चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गई है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली में भाजपा के विधायक हैं। जबकि संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल भी दायित्वधारी हैं। वर्ष 2014 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित थी। सदस्यों के जोड़तोड़ के बाद भाजपा की मुन्नी देवी शाह की अध्यक्ष की कुर्सी पर ताजपोशी हुई। इस बार स्थिति इसके उलट है। अध्यक्ष की सीट सामान्य होने से कांग्रेस ने भी अध्यक्ष के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, भाजपा के सामने अपनी कुर्सी को बरकरार रखने की चुनौती बनी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed