{"_id":"56fbdb704f1c1be44af00b2a","slug":"in-remote-villages-every-month-send-health-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरस्थ गांवों में हर माह भेजें स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरस्थ गांवों में हर माह भेजें स्वास्थ्य टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Wed, 30 Mar 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत की बैठक में सोशल मीडिया में प्रधानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कार्रवाई न होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी। साथ ही एडीबी, लोनिवि, पीएमजीएसवाई की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
सदस्यों ने बिना सूचना के कार्यबहिष्कार पर गए ग्राम पंचायत राज अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। इस दौरान बलाड़ के प्रधान पुष्कर सिंह बिष्ट की आकस्मिक मौत पर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया। प्रधानों ने कहा कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहा है, जिस पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
बाल विकास विभाग पर चर्चा करते हुए प्रधानों ने कहा कि चार माह से बच्चों को मिलने वाला पोषण आहार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कनखुल सहित नए प्रस्तावित आंगनबाड़ी केंद्र को स्वीकृति देने की मांग की। प्रतिनिधियों ने सदन में दूरस्थ गांवों सौंरीगाड़, चोटिंग, हरमल, रामपुर, तोरती, झालिया आदि गांवों में हर माह स्वास्थ्य टीम भेजने की मांग की गई। हरमल एएनएम सेंटर पर तैनात फार्मासिस्ट को बुलाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
वाण-पलबरा, देवस्थली-धुरा-धारकोट, सवाड मोटर मार्गों की खस्ताहाल स्थिति ठीक करने, पीएमजीएसवाई मार्ग देवाल खेता की दशा सुधारने की मांग की गई। एडीबी की ओर से देवाल-मुंदोली-जोहाजंग पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी मार्ग की खस्ताहाल पर नाराजगी जताई गई।
बैठक में हरेंद्र कोटेड़ी, मनोज कुमार, महावीर बिष्ट, राजेंद्र दानू, रमोती देवी, एसडीएम अनूप नौटियाल, बीडीओ नरेंद्र सिंह चौहान, पुष्कर फर्स्वाण, गंगा सिंह, हीरा राम, आनंदी देवी, मंजू परिहार, पुष्कर गड़िया और बच्ची राम आदि शामिल हुए।