फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Improve Badrinath Highway before travelling.

Chamoli News: यात्रा से पहले करें बदरीनाथ हाईवे का सुधारीकरण

Wed, 28 Feb 2024 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 28 Feb 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Improve Badrinath Highway before travelling.
गोपेश्वर। बदरी-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर बदरीनाथ यात्रा मार्ग की दशा सुधारने की मांग उठाई। उन्हाेंने कहा कि हाईवे पर सबसे अधिक परेशानी पागलनाला से पाताल गंगा तक बनी हुई है। यहां हाईवे क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा आगामी 12 मई से शुरू हो जाएगी, लिहाजा हाईवे का सुधारीकरण कार्य इससे पहले कराया जाना जरूरी है। गोविंदघाट में भी पुराना मार्ग क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है, जबकि योगध्यान बदरी मंदिर को जोड़ने वाला मार्ग वर्ष 2013 की आपदा के बाद से बंद है। संवाद
विज्ञापन




बगड्वाल तोक में खनन की संस्तुति निरस्त करने की मांग
गोपेश्वर। ग्राम पंचायत मासौं के ग्रामीणों ने अलकनंदा किनारे बगड्वाल तोक में दी खनन की संस्तुति को निरस्त करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि जहां खनन की संस्तुति दी गई है वह गांव व पनघट की जगह है। यहां गांव की पेयजल आपूर्ति के लिए पंपिंग सेट स्थापित किया गया है, जिसको खनन से नुकसान पहुंचेगा। कहा कि वर्ष 2013 की आपदा में भी इस क्षेत्र में भू-कटाव हुआ था, जो अभी तक जारी है। उन्होंने यहां खनन के बजाय बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग की। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष माधुरी, सरपंच पूजा, जयकृत, दर्शन सिंह, योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र, रंजना और रमेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


डॉक्टर की तैनाती की मांग

गोपेश्वर। पगना गांव के ग्रामीण गब्बर सिंह फरस्वाण ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पगना में डॉक्टर की तैनाती की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि गांव में करीब 350 लोग रहते हैं। मगर गांव के अस्पताल में डॉक्टर न होने के कारण मरीजों को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए करीब पंद्रह किमी दूर नंदानगर जाना पड़ रहा है। उन्होंने निजमुला घाटी में पाणा-ईराणी मार्ग पर वीर गंगा पर पुल निर्माण और मटई-पगना मार्ग के शीघ्र निर्माण कार्य की भी मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला आयोजन से बदहाल हुआ खेल मैदान
जोशीमठ। खेल मैदान रविग्राम जोशीमठ में तीन सप्ताह तक हुए व्यावसायिक मेले से मैदान की स्थिति बदहाल हो गई है। यहां 27 जनवरी से 19 फरवरी तक व्यावसायिक मेले का आयोजन हुआ था। मेला संपन्न होने के बाद आयोजक मैदान को ठीक किए बिना ही चले गए हैं। युवा खेल विकास समिति के अध्यक्ष सौरभ राणा ने कहा कि मैदान में पत्थर पड़े हैं, जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जबकि नालियां बंद हो गई हैं। इधर, जिला युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट का कहना है कि वह आयोजक से इस संबंध में बात की जाएगी। जल्द मैदान को ठीक करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed