फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ignorance the root cause of AIDS

अज्ञानता ही एचआईवी एड्स का मूल कारण

Thu, 01 Dec 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Thu, 01 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Ignorance the root cause of AIDS
जागरुकता रैली - फोटो : Amar Ujala
 विश्व एड्स दिवस पर बृहस्पतिवार को विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने जन जागरुकता रैली का आयोजन कर आम लोगों को एड्स के प्रति जागरुक किया। पुलिस मैदान में आयोजित एड्स जागरुकता गोष्ठी में सिविल जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के सचिव रवि प्रकाश ने कहा कि अज्ञानता ही एचआईवी एड्स का मूल कारण है।
विज्ञापन


पूरी जानकारी से इस बीमारी से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एड्स को लेकर जो भी जन जागरुकता रैली व गोष्ठी आयोजित की जा रही है, यह इस लाइलाज बीमारी को दूर भगाने में अवश्य लाभदायक होगी। इस मौके पर जीजीआईसी गोपेश्वर की प्रधानाचार्य डा. सुमन ध्यानी, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जेएस पंवार, डा. शैलेंद्र कुमार और डा. पवन पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इस मौके पर पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। पोस्टर में बबीता तिवाड़ी ने प्रथम, अनुपमा डिमरी ने द्वितीय व विवेक असवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में संजना ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय व दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, जीआईसी माणा-घिंघराण में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी दिनेश अंथवाल और प्रकाश चंद्र डंगवाल के नेतृत्व में स्वयं सेवियों ने जागरुकता रैली और घिंघराण के शिवालय व प्राकृतिक पेयजल स्रोतों की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी कॉलेज गोपेश्वर के बीएड संकाय के छात्र-छात्राओं ने एड्स दिवस पर गोष्ठी आयोजित की। इस मौके पर विभागाध्यक्ष एलएम पांडे, डा. बीसी शाह, डा. एससी बहुगुणा, प्रदीप बिष्ट, प्रियंका नेगी, पूनम राणा, सोनम गडिय़ा, सचिन झिंक्वाण, गुंजन, अर्चना, चंदा रावत, कुसुम, नरेंद्र रावत और विपिन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed