फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   If you drink alcohol or set fire to the forest, you will have to pay a fine.

Chamoli News: शराब पिलाई, जंगल में आग लगाई तो भरना होगा जुर्माना

Sun, 01 Mar 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 01 Mar 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
If you drink alcohol or set fire to the forest, you will have to pay a fine.
रंडोली गांव में ग्रामीणों ने की बैठक, अर्थदंड लगाने का प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। रंडोली ग्राम सभा की बैठक में सार्वजनिक कार्यों में शराब के सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया और जंगल में आग लगाने वाले पर भी अर्थदंड लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि बार-बार मना करने के बाद भी सामाजिक कार्यों में शराब परोसी जा रहा है। इससे गांव में शांति व्यवस्था खराब हो रही है। ग्राम प्रधान सुनील सिंह ने कहा कि सबसे बुरा प्रभाव बच्चों व युवाओं पर पड़ रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में होने वाले सार्वजनिक समारोहों में जो शराब परोसेगा उस पर 25 हजार रुपये का और जो शराब बेचेगा उस पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। बैठक में वनाग्नि पर भी चिंता जताई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ बैठक कर उचित कार्रवाई करने का निर्णय लिया जाएगा। बैठक में विक्रम नेगी, प्रताप नेगी, बादर सिंह,राजेश्वरी, माहेश्वरी, रेखा, अनीता, ज्योति और नंदी देवी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed