फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   If the new pension scheme is not canceled, then the Bharadisain assembly will march

नई पेंशन योजना रद्द नहीं हुई तो भराड़ीसैंण विधानसभा करेंगे कूच

Sun, 21 Nov 2021 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
If the new pension scheme is not canceled, then the Bharadisain assembly will march
चमोली में नई पेंशन व्यवस्था के खिलाफ मुखर हुए कर्मचारी। - फोटो : GOPESHWAR
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की चमोली इकाई ने बैठक कर आगामी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) विधानसभा घेराव को लेकर चर्चा की। अधिकारी-कर्मचारियों ने कहा कि विधानसभा सत्र से पूर्व यदि सरकार ने नई पेंशन योजना को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल नहीं किया तो आक्रोशित कर्मचारी सत्र के दौरान गैरसैंण कूच कर विधानसभा का घेराव करेंगे। कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना को समाप्त कर कर्मचारियों की पुरानी जीपीएफ पेंशन व्यवस्था पुन: लागू करने की पुरजोर मांग उठाई है।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में हुई मोर्चे की बैठक में महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष ज्योति नौटियाल ने कहा कि विधानसभा घेराव के लिए सभी कर्मचारी गैरसैंण पहुंचना सुनिश्चित करें। जिला संरक्षक लक्ष्मी नेगी ने कहा यदि नई पेंशन योजना इतनी ही बेहतर है तो सांसद और विधायकों को इस योजना को अपनाना चाहिए। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह भंडारी ने कहा यदि सरकार कर्मचारियों की हितैषी है तो आगामी कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन पर निर्णय लेकर कर्मचारियों के असंतोष को दूर करना चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी ने प्राथमिक शिक्षकों को आंदोलन के लिए गैरसैंण पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के महामंत्री भगत सिंह कंडवाल, रेखा बिष्ट, मंजू पुरोहित, जगत सिंह फरस्वाण, दिनेश नेगी, गौरव पुरोहित, अशोक मिंगवाल, राजकुमार, आनंद देवली, राजेश पंत, संजय डिमरी, शंकर दत्त डिमरी, देवेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह कंडवाल और जय प्रकाश आदि मौजूद थे। संचालन जिला महासचिव सतीश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed