फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   If the government is made again, it will be completed in the first year: CM.

सरकार दोबारा बनी तो पहले साल में ही करेंगे काम पूरा : सीएम

Tue, 07 Mar 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नंदप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, नंदप्रयाग Updated Tue, 07 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
If the government is made again, it will be completed in the first year: CM.
हरीश रावत - फोटो : demo pics

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा यदि कांग्रेस की सरकार दोबारा सत्तासीन हुई तो राज्य को गरीबी मुक्त किया जाएगा। वर्तमान सरकार के अधूरे पड़े कार्यों को सरकार बनने के पहले साल में ही पूरा कर दिया जाएगा। कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी के समर्थन में तेफना में चुनावी जनसभा का आयोजन हुआ। सभा में पहुंचे सीएम हरीश रावत ने कहा कि चमोली जिले की तीनों विधानसभा सीटें कांग्रेस की झोली में आएंगी।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि दूरस्थ गांवों को यातायात से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं जुटाने के लिए पूरे पांच साल जूझते रहे। कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रुप से संपन्न बनाया जाएगा। सीएम ने बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के बीच पहुंच कर उनका हालचाल भी पूछा।
विज्ञापन


इस मौके पर गौचर के नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, ग्राम प्रधान मंगरोली तेजवीर कंडेरी, संजय कंडेरी, देवेंद्र सिंह, भगवती प्रसाद, दिलवर कुंवर, रीता पुष्पवाण, चेता देवी, यशोदा देवी, रेनू नेगी, दीपक भंडारी, सुनील कंडेरी, जीतपाल कठैत, नंदन सिंह, दिनेश रावत, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, उमेश कठैत, नरेंद्र कठैत और शैली बिष्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed