फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   I am a dweller of the mountains, and you are one who lives in Delhi...

Chamoli News: मैं पहाड़ों कु रैबासी, तू दिल्ली रैण वाली...

Thu, 22 Oct 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 22 Oct 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
I am a dweller of the mountains, and you are one who lives in Delhi...
फोटो-
विज्ञापन

पोखरी शरदोत्सव में बधाणी संस्था पिंडर के कलाकारों ने जमाए लोक संस्कृति के रंग
शरदोत्सव के दूसरे दिन ममंद व छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। 20वें हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग शरदोत्सव की प्रथम संध्या बधाणी संस्था पिंडर के लोक कलाकारों के नाम रही। संस्था के कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर महोत्सव में समां बांध दिया। कलाकारों ने मैं पहाडौं कु रैबासी, तू दिल्ली रैण वाली..., मन त्वे बिना नी रांदो रांदो..., माया लगीगे... सहित विभिन्न लोक गीतों के साथ भैरव जागर की प्रस्तुतियां दी। गायक मृणाल रतूड़ी, रमेश देवराड़ी व दल के लीडर नंदा बल्लभ देवराड़ी के गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि कुंवर सिंह चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह राणा, ताजबर राणा, विजय सिमल्टी आदि मौजूद रहे।

वहीं शरदोत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दोपहर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। महिला मंगलदलों व छात्र-छात्राओं ने गीत व नृत्यों की प्रस्तुति दी। महोत्सव में प्राथमिक वर्ग की लोक नृत्य प्रस्तुति में प्रावि कांडईचंद्रशिला प्रथम, टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी द्वितीय, प्रावि खन्नी तृतीय रहा। क्विज में प्रावि जखमाला प्रथम, टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी द्वितीय व प्रावि पोखरी तृतीय रहा। इसके अलावा खन्नी व तमुंडी की महिला मंगलदलों ने भी गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। इस मौके पर एसबीआई के शाखा प्रबंधक सोहन सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, वत्सला सती, चंद्र प्रकाश नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा, बिछना रौथाण, सत्येंद्र असवाल, गोपाल पंवार, दिगंबर बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed