{"_id":"6014500c8ebc3e52e9072440","slug":"hunger-strike-deteriorates-admitted-to-hospital-gopeshwar-news-drn3691765200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में किया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में किया भर्ती
विज्ञापन
सीएचसी घाट में स्वास्थ्य लाभ लेते अनशनकारी चरण सिंह।
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग को लेकर ग्यारह दिनों से आमरण अनशन कर रहे व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह नेगी की तबीयत शुक्रवार को बिगड़ गई। लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया। अब शुक्रवार से उनकी जगह एक छात्र नेता ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
बृहस्पतिवार को अनशनकारी चरण सिंह नेगी को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए प्रशासन और अस्पताल टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन आंदोलनकारियों ने उन्हें बैरंग लौटा दिया था। शुक्रवार को चरण सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो अन्य आंदोलनकारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। चरण सिंह की जगह पर अब पीजी कालेज गोपेश्वर के पूर्व महासचिव देवेंद्र जमालू ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है, जबकि अन्य तीन प्रधान संघ के अध्यक्ष लखपत सिंह, कुंवर राम और हरेंद्र सिंह अनशन पर डटे हैं। अनशनकारी लखपत सिंह ने कहा कि सड़क के डेढ़ लेन करने की वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश होने के बाद ही आंदोलन स्थगित किया जाएगा।
- अनशनकारी चरण सिंह का उपचार शुरू कर दिया है। उनका करीब आठ किग्रा वजन गिरा है, जिससे शरीर में कमजोरी आ गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए हायर सेंटर जाने की सलाह दी गई है। - डा. मनोज शाह, चिकित्सक, सीएचसी, घाट, चमोली।
विज्ञापन
उक्रांद ने दिया घाट आंदोलन को अपना समर्थन
रुद्रप्रयाग। जनपद चमोली में नंदप्रयाग-घाट मार्ग का डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को उक्रांद ने भी अपना समर्थन दिया है। पार्टी ने सरकार से मार्ग के चौड़ीकरण का शासनादेश जारी करने की मांग की है। 70 गांवों के लोग सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत है। शुक्रवार को आंदोलनस्थल पर पहुंचे उक्रांद के जिला उपाध्यक्ष मोहित डिमरी, महामंत्री भगत सिंह चौहान आदि का कहना है ग्रामीण 19 किमी लंबे मोटर मार्ग चौड़ीकरण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार सुध नहीं ले रही है। संवाद