{"_id":"5455438e70578a7ab75216e48cd08b85","slug":"hungama-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल मंत्री के ओएसडी की कार से टकराया वाहन, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल मंत्री के ओएसडी की कार से टकराया वाहन, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 12 May 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात नौ बजे जोशीमठ जा रही जगदीशिला डोली के साथ जा रहे पेयजल मंत्री नैथानी के ओएसडी एजी रतूड़ी की कार से बारात के वाहन की टक्कर हो गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में आने के बाद भी बाराती पक्ष हंगामा करते रहे। रात्रि करीब दो बजे काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी और विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने पुलिस फोन से वार्ता कर मामले को शांत किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पीसी भट्ट ने बताया कि बाराती कार गोपेश्वर से कर्णप्रयाग आ रही थी। कार चालक दीवान लाल नशे में था। उसका चालान कर दिया गया है। दोनों वाहनों की क्षति को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
विज्ञापन