फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hundreds of devotees visited the Goddess and sought

Chandika temple doors open for devotees

Fri, 29 Jan 2021 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of devotees visited the Goddess and sought
सिमली में चंडिका देवी मंदिर के कपाट खुलने के मौके पर देवी के दर्शनों के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : KARNPRYAG
सिमली स्थित राजराजेश्वरी चंडिका देवी मंदिर के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान सुंदरगांव, सिमली, जाख, सेनू, गैरोली, पुडियाणी, राड़खी, मजियाड़ी, कर्णप्रयाग, डिम्मर गांवों से पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने देवी की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि का वरदान मांगा। मंदिर के कपाट मकर संक्रांति पर 15 दिनों के लिए बंद हुए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंदिर के पुजारी कृष्णा गैरोला, प्रदीप गैरोला, कांति गैरोला ने मंत्रोच्चारण के साथ मां चंडिका देवी का प्रात: कालीन स्नान, अभिषेक और शृंगार पूजा की। इसके बाद सुबह नौ बजे मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनों के लिए खोल दिए गए। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने देवी के जयकारे लगाए और पुष्प वर्षा की। ममंद सिमली सहित देवी के दर्शनों को अन्य गांवों से आई महिलाओं भूदेवी डिमरी, ममता टकोला, आशा थपलियाल, दीपा सेमवाल, रचना देवी, गुड़डी देवी, रामेश्वरी देवी, आशा देवी, नंदा देवी, ममता देवी, सावित्री देवी, ऊषा देवी, अंजू देवी ने मंदिर में भजन-कीर्तन किए। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत टकोला, इंद्र नेगी, मालगुजार एडवोकेट बीरेंद्र लडोला, नगर पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, बलबीर लडोला, प्रेम बिष्ट, मंगल सिंह, संजय डिमरी, भास्करानंद डिमरी, गोपी डिमरी, प्रकाश सेमवाल, सुभाष चमोला, खुशाल सिंह, भगत सिंह, प्रदीप रावत और हर्षवर्द्धन लडोला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed