फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Houses are submerged, growing cracks.

धंस रहे मकान, बढ़ रही दरारें

Thu, 11 Aug 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Thu, 11 Aug 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Houses are submerged, growing cracks.
लेटाल गदेरे से हो रहे कटाव से भूधसांव की जद मे आया थराली का हरिनगर लेटाल गांव - फोटो : Amar Ujala

हरिनगर लेटाल गांव पिछले 25 वर्षों से भूधंसाव का दंश झेल रहा है। यहां हर रोज मकान धंस रहे हैं। दरारें चौड़ी हो रही हैं। आंगन और खेत धंस कर टेढ़े हो चुके हैं। ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राहत के नाम पर दो बार भूगर्भीय सर्वे होने के अलावा कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।  

विज्ञापन


तहसील मुख्यालय से 20 किमी दूर हरिनगर लेटाल गांव में 80 परिवार रहते हैं। वर्ष 1991 में शुरू हुआ भूधंसाव का सिलसिला आज भी जारी है। प्रधान दान सिंह बताते है कि गांव के बीच से बहने वाले लेटाल गदेरे के कटाव से पूरा गांव खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन


यहां कोई खेत और कोई घर ऐसा नहीं है जिस पर दरारें न हों। प्रभावित गोभी लाल, बुद्धिराम, शोभा राम, चमन लाल, दिल्ली राम, जगदीश राम, महावीर राम, किशन आदि का कहना है कि मरम्मत के बावजूद हर साल घरों में आई दरार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली जिले के संवेदनशील गांवों की सूची में हरिनगर लेटाल का नाम भी शामिल है। शासन स्तर से होने वाले पहले 11 गांवों की विस्थापन सूची में गांव का नाम है। शासन स्तर पर विस्थापन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-परमांनद राम, तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed