{"_id":"590617314f1c1bcf3a441582","slug":"hotels-book-for-june-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ के होटलों में जून माह तक की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ के होटलों में जून माह तक की बुकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आने के लिए तीर्थयात्रियों में उत्साह बना है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जून माह तक के लिए बदरीनाथ के होटलों में एडवांस बुकिंग आ गई है।
विज्ञापन
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ का कहना है कि मई और जून माह के लिए समिति के ऋषिकेश से लेकर बदरीनाथ तक के पर्यटक आवास गृहों में तीर्थयात्रियों की एडवांस बुकिंग मिल गई है।
विज्ञापन
जोशीमठ के एसडीएम योगेंद्र सिंह का कहना है कि बदरीनाथ की तीर्थयात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों का पांडुकेश्वर में बायोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। बदरीनाथ धाम में 51 सरकारी और गैर सरकारी पर्यटन आवास गृह हैं। साथ ही जीएमवीएन के तीन, पर्यटन विभाग का एक और मंदिर समिति के चार गेस्ट हाउस हैं। यात्रियों को ठहरने के लिए किसी तरह की दिक्कतें नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन