{"_id":"571ba79d4f1c1bf9288b47b9","slug":"hot-mix-plant-work-will-not-be-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हॉट मिक्स प्लांट का काम नहीं रोका जाएगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हॉट मिक्स प्लांट का काम नहीं रोका जाएगा’
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही गंगा के किनारे स्थापित हॉट मिक्स प्लांट को किसी भी सूरत में बंद नहीं किया जाएगा। ये बात जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कही। कहा कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से जनहित के कार्यों में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से पीपलकोटी से जोशीमठ तक बदरीनाथ हाईवे का विस्तारीकरण और चौड़ीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि पांडुकेश्वर से हनुमान चट्टी तक हाईवे का समतलीकरण कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
इसके लिए बिरही में हॉट मिक्स प्लांट स्थापित किया गया है लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते प्लांट का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। डीएम ने कहा कि प्रतिवर्ष बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए लाखों लोग आते हैं। यात्रियों के लिए आस्था पथ सुगम और सुरक्षित बनाने के पूरे इंतजाम किए जाने हैं। हॉट मिक्स प्लांट शुरू नहीं होगा तो लाखों तीर्थयात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन