{"_id":"68dd290095806b869f07033d","slug":"hopes-of-building-a-bridge-over-veer-ganga-have-been-revived-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-115068-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वीर गंगा पर पुल निर्माण की फिर जगी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वीर गंगा पर पुल निर्माण की फिर जगी आस
Wed, 01 Oct 2025 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 01 Oct 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई ने किया बिरही-निजमुला मार्ग का निरीक्षण
जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले की बहुप्रतीक्षित बिरही-निजमुला मार्ग पर वीर गंगा में पुल के निर्माण की एक बार फिर आस जगी है। पीएमजीएसवाई के जेई व जनप्रतिनिधियों ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद पीएमजीएसवाई ने यहां जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
बिरही-निजमुला-पाणा-ईराणी सड़क पर वीरगंगा में करीब आठ साल से मोटर पुल प्रस्तावित है। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई की ओर से पुल का काम शुरू कर दिया गया था लेकिन दो साल पहले विशेषज्ञों की टीम ने यहां का निरीक्षण किया और पुल की लंबाई को 60 मीटर से बढ़ाकर 66 मीटर कर दिया। इसके बाद पुल निर्माण कार्य बंद हो गया। विभाग ने बरसात से पहले यहां काम शुरू किया था लेकिन अचानक खोदाई में चट्टान अंदर से खोखली निकल गई। फिर बरसात शुरू हो गई और जो रास्ता डायवर्जन पुल तक के लिए बनाया गया था वह ध्वस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मांग पर अब पीएमजीएसवाई के जेई व अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद स्थानीय लोगों को जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। वहीं पीएमजीएसवाई पोखरी के अधिशासी अभियंता मनमोहन बिजल्वाण ने कहा कि जल्द पुल निर्माण के लिए निर्माण सामग्री, मशीनें व मजदूर पहुंचाए जाएंगे। जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।