{"_id":"570fcb954f1c1bd7364a6b47","slug":"highway-improvement-work-going-on-war-footing","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्धस्तर पर हो रहा हाईवे सुधार का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्धस्तर पर हो रहा हाईवे सुधार का काम
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : Amar Ujala
बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की आगामी तीर्थयात्रा को देखते हुए बीआरओ युद्धस्तर पर बदरीनाथ हाईवे के सुधार के कार्य में जुट गया है।
विज्ञापन
संगठन की ओर से बड़े भूस्खलन क्षेत्रों को छोड़कर अन्य उबड़-खाबड़ वाले स्थानों में समतलीकरण कार्य किया जा रहा है, जिससे तीर्थयात्रियों को यात्रा करने में कोई दिक्कतें न हों।
विज्ञापन
संगठन के कमान अधिकारी मेजर रूप ज्योति दास का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे को काफी हद तक सुधार लिया गया है। गौचर से हनुमान चट्टी तक 126 किलोमीटर में से करीब 105 किलोमीटर हाईवे का सुधारीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन