फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   High Power Committee members listened to the problems of the committee

हाई पावर कमेटी के सदस्यों ने सुनीं समिति की समस्याएं

Tue, 22 Oct 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
High Power Committee members listened to the problems of the committee
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ऑलवेदर रोड परियोजना निर्माण के दौरान पर्यावरण पर पड़ रहे प्रभाव व लोगों की समस्याएं जानने के लिए गठित हाई पावर कमेटी की टीम के सदस्यों ने जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के लोगों की समस्याएं सुनीं। टीम बदरीनाथ धाम तक हाईवे का जायजा लेने के बाद जोशीमठ पहुंची। यह टीम उत्तराखंड में ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत किए गए निर्माण कार्य, डंपिंग जोन और पर्यावरण को हो रहे नुकसान का अध्ययन कर रही है। टीम को चार माह में सुप्रीम कोर्ट को यह रिपोर्ट सौंपनी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जोशीमठ में पहुंची हाई पावर कमेटी की टीम ने नगर पालिका सभागार में जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और आंदोलनकारियों के साथ बैठक कर परियोजना निर्माण पर रायशुमारी की। उन्होंने हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग को लेकर आंदोलनकारियों की आपत्तियों को भी बारीकी से सुना।
विज्ञापन

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने कहा कि जोशीमठ शहर का धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और समसामरिक महत्व रहा है। आदि गुरु शंकराचार्य को यहीं पर दिव्य ज्ञान ज्योति प्राप्त हुई थी। शंकराचार्य ने यहां सबसे पवित्र पीठ ज्योतिष्पीठ की स्थापना कर बदरीनाथ में नारद कुंड से भगवान बदरीनाथ की मूर्ति निकालकर दोबारा मंदिर में स्थापित की थी, लेकिन बाईपास मार्ग का निर्माण कर इस ऐतिहासिक नगर के अस्तित्व को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। हाई पावर कमेटी के निदेशक रवि चोपड़ा ने कहा कि टीम चारधाम परियोजना के तहत बनने वाले ऑलवेदर रोड का पर्यावरणीय और सामाजिक अध्ययन कर रही है। उत्तरकाशी की सुक्की टॉप गांव और गंगोत्री में इसी तरह की समस्या है। बाईपास मार्ग को लेकर लोगों से फीडबैक लिया गया है, जो प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उनका अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भगवती प्रसाद कपरुवाण, कमल रतूड़ी, भगवती प्रसाद नंबूरी, कुलदीप कठैत, मीना डिमरी, देवेश्वरी शाह, ललिता देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed