फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib valve will open May 25.

25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Fri, 03 Mar 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली) Updated Fri, 03 Mar 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Hemkund Sahib valve will open May 25.
hemkund sahib - फोटो : file photo

हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 25 मई को खोले जाएंगे। हेमकुंड मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर शुक्रवार को आयोजित बैठक में हेमकुंड साहिब के कपाट खुले की तिथि निर्धारित की गई। इस दौरान हेमकुंड यात्रा को लेकर की जाने वाली तैयारियों की रूपरेखा भी तैयार की गई। हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के साथ ही यहां 25 मई को लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन


हेमकुंड साहिब में अभी भी करीब सात फुट बर्फ जमी है, जबकि बीते वर्ष इन दिनों धाम में 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी रहती थी। यात्रा मार्ग पर भी अटलाकुड़ी से हेमकुंड साहिब तक पैदल मार्ग पर ग्लेशियर पसरे हुए हैं। मैनेजमेंट की ओर से पैदल मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना की इंजीनियरिंग कोर से भी मदद लेने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि शीतकाल में कम बर्फबारी के चलते इस बार धाम और पैदल मार्ग पर बर्फ कम है। पैदल मार्ग में अटलाकुड़ी से हेमकुंड तक हिमखंड बिखरे हुए हैं, जिसे हटाने के लिए आगामी चार अप्रैल से सेना की इंजीनियरिंग कोर और सेवादार काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 25 अप्रैल से गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से हेमकुंड साहिब और घांघरिया में भी यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed