फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   hemkund sahib door open tomorrow.

बुधवार को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Tue, 24 May 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोविंदघाट (चमोली)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोविंदघाट (चमोली) Updated Tue, 24 May 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
hemkund sahib door open tomorrow.
मंगलवार को गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब के लिए पहले जत्थे की रवानगी के मौके पर रणसिंधा बजाते उत्साही तीर्थयात्री - फोटो : Amar Ujala

सुहावने मौसम के बीच मंगलवार को हेमकुंड साहिब के कपाटोद्घाटन की प्रक्रिया का श्रीगणेश हुआ। हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट में पंच प्यारों की अगुवाई में सुबह साढ़े दस बजे श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रधान सरदार जनक सिंह ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को दुपट्टा भेंट कर हेमकुंड साहिब धाम के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


पहले जत्थे में 458 सिख तीर्थयात्री शामिल हैं। इसके बाद करीब चार हजार तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए। मंगलवार शाम तक करीब पांच हजार तीर्थयात्री घांघरिया पहुंच चुके हैं। बुधवार तड़के सभी तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होंगे। इधर मंगलवार दोपहर दो बजे बाद गोविंदघाट पहुंचे करीब 1200 तीर्थयात्रियों को वहीं रोक लिया गया है। ये तीर्थयात्री बुधवार को हेमकुंड साहिब के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


गोविंदघाट गुरुद्वारे में मंगलवार को सुबह सात बजे से ही सबद कीर्तन शुरू हो गए थे। तीर्थयात्रियों को हेमकुंड की महिमा के बारे में बताया गया। ठीक साढ़े दस बजे श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रधान सरदार जनक सिंह ने सबसे पहले पंजाब के तीर्थयात्री कर्ण सिंह को दुपट्टा भेंट कर हेमकुंड साहिब के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हेमकुंड साहिब जाने के लिए तीर्थयात्रियों का रैला उमड़ पड़ा। गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने यात्रा पर निकले सभी तीर्थयात्रियों से बारिश और बर्फबारी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।


उन्होंने कहा कि गोविंदघाट से दोपहर दो बजे बाद किसी भी तीर्थयात्री को हेमकुंड जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रा मार्ग सुव्यवस्थित हैं। हेमकुंड साहिब में अब करीब दो फीट बर्फ ही रह गई है। हेमकुंड सरोवर में बर्फ पूरी तरह से पिघल गई है। इस मौके पर सेना के ब्रिगेडियर सरदार देवेंद्र सिंह, एसडीएम जोशीमठ शैलेंद्र नेगी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed