फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Har Ghar Se Nal to Jal scheme families to join 22000 in the district: Bhatt

‘हर घर में नल से जल’ योजना से जिले में जुड़ेंगे 22000 परिवार : भट्ट

Mon, 18 May 2020 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Har Ghar Se Nal to Jal scheme families to join 22000 in the district: Bhatt
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार ‘हर घर में नल से जल’ योजना का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य में चमोली जिले से होगा। इसी वित्तीय वर्ष में 22000 परिवारों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि योजना के तहत वर्ष 2024 तक प्रत्येक घर को पेयजल से लाभान्वित किया जाना है। इस योजना में उत्तराखंड के एक जिले में यह योजना इसी वर्ष पूर्ण होनी है, जिसके लिए चमोली जिले को चुना गया है। इधर, जल संस्थान के ईई वीके जैन ने बताया कि जिन गांवों में पुरानी पेयजल योजनाएं हैं और वे क्षतिग्रस्त पड़ी हैं तो उनका सुधारीकरण कार्य भी इसी वित्तीय वर्ष में किया जाएगा। हर व्यक्ति को 55 लीटर प्रतिदिन के हिसाब से पानी मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed