फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gyan Mitra is making 21 thousand illiterates

Chamoli News: जिले के 21 हजार निरक्षरों को साक्षर बना रहे ज्ञान मित्र

Tue, 16 May 2023 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Gyan Mitra is making 21 thousand illiterates

विज्ञापन



जिला प्रशासन की ओर से शत प्रतिशत साक्षरता के लिए चलाई जा रही समर्थ गांव योजना

जिलाधिकारी ने बैठक में अभियान की लगातार समीक्षा करने के दिए निर्देश



चमोली जिले को शत प्रतिशत साक्षर बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से समर्थ गांव योजना के तहत निरक्षरों को साक्षर बनाया जा रहा है। जिले में 21,549 लोग चिह्नित किए गए हैं जो निरक्षर हैं, इन लोगों को 5249 ज्ञान मित्रों के माध्यम से साक्षर बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को बैठक कर अभियान की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए।


डीएम कहा कि इस अभियान में सबका सहयोग लिया जाए। जो साक्षर हो गए हैं उनका तीसरी पार्टी से सत्यापन कराएं। जिन बुजुर्गों की आंखें कमजोर हैं उनकी जांच कराकर चश्मे उपलब्ध कराएं। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. ललित नारायण मिश्र ने योजना में ज्ञान मित्र का कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, शिक्षक, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं से लगन के साथ कार्य करते हुए सहयोग करने को कहा। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने बताया कि योजना के तहत 2024 तक जिले को शत प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ज्ञान मित्र सप्ताह में तीन दिन निरक्षरों को पढ़ा रहे हैं। बैठक में सीडीपीओ संदीप कुमार, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से मीनाक्षी सहित खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक अध्यापक, ब्लॉक व संकुल समन्वयक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मास्टर ट्रेनर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed