{"_id":"5e95de1a8ebc3e77b257b9e5","slug":"gram-panchayat-siranan-helped-rs-11521-karnpryag-news-drn3417161119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सिराणां ने 11521 रुपये की मदद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सिराणां ने 11521 रुपये की मदद की
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सिरांणा के लोगों ने कोराना वायरस से बचाव व सुरक्षा के लिए पीएम केअर फंड में 11521 रुपये जमा किए। ग्राम प्रधान मालती देवी ने बताया कि इस महामारी में मदद के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया और गांव के जो लोग बाहर रहते हैं उन्हें भी जोड़ा गया। प्रवासी लोगों ने भी मदद के लिए धनराशि ऑनलाइन दी और गांव की ओर से 11521 की धनराशि एकत्र कर प्रधानमंत्री राहत कोष में कराई गई। वहीं देवाल पूर्व प्रमुख राकेश जोशी ने पीएम कोष में 11 हजार का चेक भेजकर सहयोग किया।
सेवानिवृत्त पुष्पा देवी ने दिए 72 हजार
पुरोला/रुद्रप्रयाग। पुरोला में ऊर्जा निगम से सेवानिवृत्त पुष्पा देवी नौडियाल ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए 72 हजार राहत कोष में जमा कराए। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 हजार और डीएम फंड के लिए 21 हजार की राहत राशि के चेक एसडीएम पुरोला को सौंपे। पुरोला निवासी पुष्पा देवी नौडियाल दस साल पहले ऊर्जा निगम से सेवानिवृत्त हुई थीं। वहीं रुद्रप्रयाग जिले के रतूड़ा वार्ड से पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं एचएमसी देहरादून में बतौर प्रशासनिक अधिकारी कार्यरत ममता कुंवर ने पीएम केयर फंड में एक माह का वेतन जमा कराया।