फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Government's effigy burnt in protest against rising inflation

बढ़ती महंगाई के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

Thu, 13 Feb 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Government's effigy burnt in protest against rising inflation
केंद्र की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई
विज्ञापन

गोपेश्वर। रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 145 रुपये बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टेशन तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई आसमान छू रही है। कांग्रेसियों ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है महंगाई लगातार बढ़ रही है। आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। पहले जो सिलिंडर 731 रुपये में मिल रहा था अब 876 रुपये में मिलेगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, पूर्व दर्जा धारी युद्धवीर सिंह बर्तवाल, विकास जुगरान, अरविंद नेगी, दीवान बिष्ट, सुरेश डिमरी आदि मौजूद थे।

कर्णप्रयाग में 915 रुपये में मिला गैस सिलिंडर
कर्णप्रयाग। रसाई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के बाद बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग में एक घरेलू गैस सिलिंडर 915 रुपये में मिला। उपभोक्ताओं ने सिलिंडर की इस कीमत पर आक्रोश जताया। बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर शक्तिनगर मोहल्ले में गैस सिलिंडर का ट्रक आते ही सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई लेकिन उन्हें यह घरेलू गैस सिलिंडर 915 रुपये में दिया गया साथ ही रसीद भी दी गई। महेशी, राजेश्वरी, सुरेशी आदि ने कहा कि गैस के दाम बढ़ने से आर्थिक बोझ पड़ रहा है। एंड, बरसाली, मोणा सहित कई दूरस्थ गांवों में सिलिंडर भरवाने के बाद किराया लगाकर यहां पहुंचे लोगों को एक सिलिंडर 1200 रुपये से ज्यादा का मिला। कई लोग तो बिना गैस सिलिंडर लिए मायूस लौट गए। सुनील, बीरेंद्र, उमेश, महिपाल ने घरेलू गैस सिलिंडरों के दाम कम करने की मांग की। वहीं कर्णप्रयाग गैस एजेंसी के सुपरवाइजर अरविंद डिमरी का कहना है कि कर्णप्रयाग में एक घरेलू सिलिंडर 915 रुपये में ही दिया जा रहा है। इसमें सिलिंडरों के ढुलान की कीमत भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed