फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Government is promoting yoga in the mountains

Chamoli News: पहाड़ों में योग को बढ़ावा दे रही सरकार

Thu, 04 Sep 2025 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 04 Sep 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
Government is promoting yoga in the mountains
फोटो-
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। आयुष विभाग एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित शिविर में स्थानीय लोगों को योग नीति के बारे में बताया गया। डाॅ. पिंकी वर्मा ने बताया कि योग हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। वर्तमान में सरकार भी योग के लिए गंभीर हैं। अब प्रदेश सरकार पहाड़ों में योग को बढ़ावा दे रही है जिसके तहत सरकार ध्यान गुफा सहित पांच नए योग केंद्रों की स्थापना करने जा रही है। उन्होंने बताया कि योग सेंटर खोलने के लिए सरकार पहाड़ों पर 40 लाख तक का लोन दे रही है और सब्सिडी भी मिल रही है। साथ ही लोगों को होटलों, होमस्टे आदि में भी योग सेंटर खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसका स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर डाॅ. चंद्रवल्लभ पाटिल, डाॅ. विमल बडवाल और डाॅ. मनीष खंडूड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed