फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gopeshwar: Have to wait for a week for ultrasound

गोपेश्वर : अल्ट्रासाउंड के लिए करना पड़ रहा सप्ताहभर का इंतजार

Tue, 17 Oct 2023 05:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Gopeshwar: Have to wait for a week for ultrasound
गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद
रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से आ रही है दिक्कत, श्रीनगर, दून की दौड़ लगाने को लोग मजबूर
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में अल्ट्रासाउंड कराना मरीजों के लिए चुनौती बनी हुई है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए पांच से सात दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय पर निजी अस्पतालों में भी अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था न होने से मरीजों को श्रीनगर, देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है।

जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. अनुराग धनिक ही रोडियोलॉजिस्ट हैं। उन्हें अस्पताल के प्रशासनिक कार्यों, विभागीय बैठकों सहित अन्य कार्यों के लिए समय-समय पर बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन




पूरे जिले में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट

चमोली जिले में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में ही तैनात हैं। जोशीमठ और कर्णप्रयाग में मशीन तो हैं, लेकिन यहां भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। ऐसे में जिला चिकित्सालय में भीड़ अधिक हो रही है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आई सपना, भूमिका, ममता, पिंकी, सुरेंद्र लाल, सुनीता आदि का कहना है कि हम यहां बहुत भीड़ है। हमें एक सप्ताह बाद आने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं मरीज
- पिछले चार दिन से पेट में असहनीय दर्द हो रहा है। जिला चिकित्सालय की महिला डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा लेकिन यहां पर एक सप्ताह के बाद आने के लिए कहा गया है।

- अभिलाषा, मठ बेमरू
- तबीयत खराब होने पर डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा लेकिन अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 23 अक्तूबर की तिथि दी गई है। कोई बीमार व्यक्ति इतने लंबे समय तक कैसे इंतजार कर सकता है। अब अल्ट्रासाउंड कराने 45 किलोमीटर दूर कर्णप्रयाग या श्रीनगर जाना पड़ेगा।


- मीना, कोठियालसैंण

- सुबह से दोपहर दो बजे तक लगातार अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। दिनभर 50 से अधिक अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। जिले में रेडियोलॉजिस्ट की कमी होने से मरीजों को दिक्कत हो रही है। साथ ही कई बार विभागीय कार्यों से बाहर भी जाना पड़ता है जिससे बैकलॉग बढ़ जाता है। जिले के लिए रेडियोलॉजिस्ट की डिमांड भेजी गई है।

-डाॅ. अनुराग धनिक, सीएमएस/रेडियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed