फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Goddess's Pashwas blessed the devotees

देवी के पश्वाओं ने भक्तों को दिया आशीर्वाद

Sat, 11 Dec 2021 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Goddess's Pashwas blessed the devotees
पोखरी के दशज्यूला क्षेत्र में मां चंडिका ने घर-घर जाकर दिए अपने भक्तों को दर्शन। - फोटो : GOPESHWAR
दशजूला की मां चंडिका रात्रि प्रवास के लिए कांडई चंद्रशिला पहुंचीं। यहां ग्रामीणों ने मां का स्वागत किया। इस दौरान पूरी रात गांव में जागरण का आयोजन किया गया। देवी के पश्वाओं ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

मां चंडिका इन दिनों खदेड़ पट्टी के गांवों का भ्रमण कर रही हैं। शुक्रवार रात को मां चंडिका कांडई चंद्रशिला गांव पहुंचीं। ग्रामीण माता को लेने के लिए नंदाकुंड तक गए और ढोल दमाऊं के साथ माता की डोली को गांव लेकर आए। शाम को पंडित हरि बल्लभ सती सहित अन्य पंडितों ने पूजा अर्चना की। उसके बाद रात को महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। रात में देवी के पश्वाओं ने अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद दिया। शनिवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद मां चंडिका का शृंगार करने के बाद हवन किया गया। ग्रामीणों ने अर्घ लगाकर आशीर्वाद लिया और माता को रडुवा गांव के लिए विदा किया। इस दौरान गांव ध्याणियां भी गांव पहुंची थीं। रडुवा गांव के लोग माता को लेने आधे रास्ते तक आए और अपने गांव ले गए। इस दौरान दशजूला चंडिका देवरा समिति के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, संतोष जग्गी, नरेंद्र रावत, कालिका प्रसाद कांडपाल, सतवीर जग्गी, विक्रम राणा, तेजपाल नेगी और धर्मेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शिव व पार्वती संवाद का मंचन सराहा
नारायणबगड़। गिरिजा भवानी मंदिर में अष्टमी पर्व पर भक्तों और मेलार्थियों की भीड़ उमड़ी। इससे पहले कालरात्रि के पर्व पर चौपता चौंरी में रात्रि को मेला कमेटी की ओर से देवी-देवताओं की गाथाओं और प्रचलित परंपराओं पर आधारित जीवंत प्रस्तुतियों का मंचन किया गया। कालरात्रि को शिव व पार्वती संवाद और दक्ष प्रजापति के यज्ञ में सती हुई पार्वती का मंचन खूब सराहा गया। नंदा देवी कैलाश यात्रा की झांकी और नंदा तेरी जात कैलाश लिजोला सजधजी के... गीत ने संपूर्ण माहौल को भक्तिमय बना दिया। कालरात्रि में आकर्षण का केंद्र बूढ़ी माता यानी गोदड़ा माई का अपनी नौ बहनों से मिलन रहा। इस अवसर पर गिरजा भवानी राजराजेश्वरी सहित नौ देवियों ने एक दूसरे से मिलाप किया। कालरात्रि के तीसरे पहर पर काली अवतरित हुईं और दैत्यों का संहार कर भक्तों को खुशहाली का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष अवतार सिंह, सरोप सिंह, रणजीत सिंह, कार्तिक राम, दिगपाल राम, मोहनराम, बलवीर सिंह, दिगपाल सिंह, मोहन सिंह, पृथ्वी नेगी, सुरजीत सिंह, राजेंद्र प्रसाद, लीलानंद सती, भास्करानंद सती, संदीप प्रसाद, जगदीश प्रसाद, अरुण प्रसाद, राजेश प्रसाद, रजनीश प्रसाद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed