{"_id":"e0e10416b1b0f119bebd373c8f1498be","slug":"glaysher-has-removed-from-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरओ ने हाईवे से हटाया हिमखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरओ ने हाईवे से हटाया हिमखंड
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Mon, 18 May 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को माणा गांव से एक किमी पहले बदरीनाथ हाईवे से करीब आठ फीट ऊंचे हिमखंड को काटकर बीआरओ ने वाहनों की आवाजाही सुचारु करा ली है।
विज्ञापन
अब तीर्थयात्री और ग्रामीण बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद अपने वाहनों से माणा गांव पहुंच रहे हैं। सोमवार को माणा गांव में खूब चहल-पहल देखने को मिली।
बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंच रहे तीर्थयात्री करीब एक किमी की पैदल दूरी तय कर देश के अंतिम गांव माणा पहुंच रहे थे। एक सप्ताह से बीआरओ की दो मशीनें यहां हिमखंड काटने में लगी हुई थीं।
विज्ञापन
माणा गांव के पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि माणा गांव तक बदरीनाथ हाईवे सुचारु हो गया है। बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी विद्या विकास ने बताया कि हिमखंड को काटकर माणा गांव तक वाहनों की आवाजाही सुचारु करा ली गई है।
विज्ञापन